जौनपुर: पढ़िए नगर पालिका परिषद जौनपुर की कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

अंकित जायसवाल

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर का इतिहास व भवन दोनों ब्रिटिशकालीन है. ब्रिटिश काल में इसे म्यूनिस्पेलिटी कहा जाता था. जब देश आजाद हुआ तो इसका नाम बदला गया और इसे म्यूनिस्पिल बोर्ड यानि नगर पालिका कहा जाने लगा. 1947 से 1984 तक यह इसी नाम से जाना जाता था. फिर 1984 में इसके नाम में बदलाव किया गया और इसका नाम म्यूनिस्पिल बोर्ड से बदलकर सिटी बोर्ड यानि नगर पालिका परिषद कर दिया गया.

  • 1994 के बाद से शुरू हुआ चेयरमैन का चुनाव

नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद की बात करें तो वर्ष 1994 तक सभासद ही अपना अध्यक्ष (चेयरमैन) चुनते थे. 1994 के बाद पहली बार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आम चुनाव होने लगा यानि मतदाता द्वारा सभासद के चुनाव के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाने लगा. आजादी के पूर्व नगर पालिका कैसे चलता था, इसका इतिहास के पन्नों में भी जिक्र नहीं है. बहरहाल आजादी के बाद की बात करें तो 15 अध्यक्ष हुए हैं. 

  • संध्यारानी श्रीवास्तव चुनी गईं थीं पहली अध्यक्ष

1994 के पहले जब सभासद चेयरमैन का चुनाव करते थे तो इस दौरान प्रशासक का भी कार्यकाल लंबे-लंबे समय तक रहा है. 1994 के बाद जब जनता ने अपना अध्यक्ष चुनना शुरू किया तो पहली अध्यक्ष के रूप में संध्यारानी श्रीवास्तव इस सीट पर काबिज हुई. 1994 के पहले और बाद में 3 ही अध्यक्ष ऐसे रहे जिन्होंने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया, इनमें रामलगन सिंह, सीताराम यादव, संध्यारानी श्रीवास्तव का नाम शामिल है. इसके इतर नाजिम हुसैन एक मात्र अल्पसंख्यक थे जिन्हें नगर पालिका का अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला था. 1967 से 1972 तक और फिर 1995 से 2000 तक ही भगवा पार्टी के अध्यक्ष बन पाए हैं. संध्यारानी श्रीवास्तव के बाद नगर पालिका परिषद पर टंडन राज है.

 फाइल फोटो

    आजादी के बाद के अध्यक्षों का कार्यकाल

    रामलगन सिंह-24.04.1948-29.11.1953

    बलदेव जी मेहरोत्रा-30.11.1953-29.11.1957

    रामेश्वर प्रसाद सिंह-30.11.1957-29.06.1959

    यदुनाथ राय-30.06.1959-26.09.1960

    शिव नरायन सिंह-26.09.1960-08.02.1961

    राम नरायन बैंकर-08.02.1961-22.04.1961

    नाजिम हुसैन-22.04.1961-27.03.1962

    जयराम मौर्य-28.03.1962-16.05.1962

    दीनानाथ खन्ना-17.05.1962-13.09.1962

    प्रशासक-14.09.1962-10.11.1967

    मायाशंकर श्रीवास्तव-11.11.1967-22.08.1969

    संतसेवक लाल-23.08.1969-11.11.1972

    प्रशासक-11.11.1972-07.02.1989

    सीताराम यादव-08.02.1989-07.02.1994

    प्रशासक-07.02.1994-30.11.1995

    सन्ध्यारानी श्रीवास्तव-01.12.1995-30.11.2000

    दिनेश टण्डन - 05.12.2000 से लगातार 3 बार

    माया टण्डन - 2017 से 2022 तक


    *गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
    Ad


    *एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
    Ad


    *जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
    Ad

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ