नया सवेरा नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने शिमला के रिज मैदान में सुक्खू को सीएम पद की और अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।
हिमाचल के नए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का रथ बंद कर दिया है। इस समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ