नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा,जौनपुर । क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में सोमवार को लखनऊ के उद्योगपति व समाजसेवी ऋषि धनेजा व विश्वजीत के सहयोग से ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। कम्बल पाकर जरूरतमन्दो के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि असहायों जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का काम है। समाज के संपन्न लोगों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उक्त गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक नरसिंहबहादुर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानपति जयशंकर यादव डब्लू, पूर्व प्रधान जयंत कुमार सिंह, अवधराज सिंह विनोद कुमार सिंह अतुल सिंह अंकित सिंह,पेशकार सिंह आदि सक्रिय रहे। अयोजक बन्धु शिक्षक चंद्रप्रकाश सिंह 'बचानू' संदीप सिंह मिंटू ने आये हुए लोगों का आभार ज्ञापित किया।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ