BREAKING

अहीर रेजिमेंट! | #NayaSaveraNetwork

अहीर रेजिमेंट!  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ।


यदुवंशियों की है लंबी कहानी,

चीन भी देखा है इनकी जवानी।

आओ उस हक़ को वापस दिलाएँ,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ,

सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ।


आँसू से आँचल कभी न भिगोना,

शहादत पे मेरी कभी तू न रोना।

लिपटकर तिरंगे में भले घर को आएँ,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ,

सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ।


मुगलों, फिरंगियों ने देखी परिपाटी,

छलनी किए थे हम दुश्मन की छाती।

मुल्क की हिफाजत में कदम ये बढ़ाएँ,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ,

सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ।


हमारी शहादत से अम्बर थर्राये,

धरती का आँचल सरकने न पाए।

ऐसे जांबाजों का दिल न दुखाएँ,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ,

सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ।


दुश्मन के खूँ से हम हैं नहाते,

काल के काल को रस्ता दिखाते।

नारायणी जैसी सेना सजाएँ,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ,

सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें,

फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ।

रामकेश एम.यादव (कवि,साहित्यकार),मुंबई

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें