'मविआ' का महामोर्चा तो बीजेपी का 'माफी मांगो' आंदोलन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • शिंदे गुट ने भी किया ठाणे बंद

मुंबई। महापुरुषों के बार-बार हो रहे अपमान के मुद्दे पर आज शनिवार को मुंबई में महाविकास आघाड़ी का महामोर्चा निकाला जा रहा है। इस महामोर्चा का नेतृत्व शिवसेना के ठाकरे गुट से उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से अजित पवार और कांग्रेस की ओर से नाना पटोले कर रहे हैं। यह मोर्चा सुबह 11 बजे से रिचर्डसंस क्रूडास कंपनी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग तक निकाला जाएगा। इसके विरोध में महापुरुषों और देवी-देवताओं के अपमान के मुद्दे को लेकर ही बीजेपी भी मुंबई में ही ‘माफी मांगो आंदोलन’ कर रही है।

बीजेपी के इस आंदोलन में सांसद, विधायक और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की 'बालासाहेबांची शिवसेना' ने भी ठाणे बंद करवा दिया है। मुंबई में महाविकास आघाड़ी के महामोर्चा का जवाब शिंदे गुट ने ठाणे बंद करवा कर दिया है। ठाणे में परिवहन सेवाएं बंद हैं। सिर्फ ऑटो रिक्शा शुरू है। इस वजह से मुंबई और ठाणे का जनजीवन आज सुबह से प्रभावित हो रहा है। मुंबई में ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। कई जगह वैकल्पिक मार्गों से अपने डेस्टिनेशन तक जाने की सूचना दी गई है। महामोर्चा को ध्यान में रखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कुछ सड़कों को आवाजाही के लिए बंद किया है और वैकल्पिक सड़कों से जाने का निर्देश दिया है आज रिचर्डसंस क्रूडास मिल, सर जे.जे. फ्लाई ओवर, डॉ. दादाभाई नौरोजी रोड, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, टाइम्स ऑफ इंडिया से गुजरने वाली सड़कें बंद हैं।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ