बीजेपी जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास के नेतृत्व में पाक विदेश मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

  • कार्यकर्ताओं ने की बिलावल के पुतले की जूतों से पिटाई

भायंदर। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में आज मीरा भायंदर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास के नेतृत्व में उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए बिलावल भुट्टो के पुतले को जूतों से पिटाई की तथा पाकिस्तान के खिलाफ, पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ के नारे लगाए।

इस अवसर पर बोलते हुए रवि व्यास ने कहा कि पुरी दुनिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रशासन, दूरदर्शिता और उनके पक्का इरादा का लोहा मान चुकी है। विश्व की महाशक्तियों के राष्ट्राध्यक्ष जिस व्यक्ति से खुद आकर गले मिलते हैं, उस व्यक्ति के खिलाफ आतंकवादी देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने कहा पाकिस्तान की हालत किसी भिखारी की तरह हो चुकी है। हाथ में कटोरा लेकर वह भीख मांग रहा है। वहीं भारत विश्व में सबसे तेज गति के साथ आगे बढ़ने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। भारत की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है।

एडवोकेट व्यास ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देश की सुरक्षा, खुशहाली, एकता और तरक्की के प्रति समर्पित निस्वार्थ संस्था है। ऐसी संस्था के खिलाफ बिलावल की बदजुबानी साबित करती है कि पाकिस्तान पूरी तरह से हताश और निराश है। इस विरोध मोर्चे में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में अजय सिंह ,सुरेश खंडेलवाल, दरोगा पांडे, मदन उदितनारायण सिंह, रीता शाह, जयेश भोईर, अजय राजपूत हेमा बेलानी के अलावा सभी मंडल अध्यक्षों तथा जिला पदाधिकारियों का  समावेश रहा।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ