जौनपुर: नववर्ष पर कोशिश का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद की लोकप्रिय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था कोशिश के तत्वावधान में नव वर्ष के शुभ अवसर पर एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देश के ख्यातिलब्ध कवि व शायर अपनी रचनाओं से शमा बांधेंगे। उक्त जानकारी संयोजक प्रो आर एन सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कवि जगदीश पंथी- सोनभद्र,राजेन्द्र तिवारी लल्लू - मिर्जापुर,डा राहुल अवस्थी-बरेली, रासबिहारी पांडेय- मुंबई, डा. चंद्र त्रिपाठी-आजमगढ़, मैकश आज़मी- आजमगढ़, रत्नेश तिवारी चंचल- भभुआ कैमूर से पधार रहे हैं। सम्मेलन का आयोजन रविवार एक जनवरी 2023 को पूर्वाह्न ग्यारह बजे टी.डी कॉलेज के बलरामपुर हाल में किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से सम्मेलन में उपस्थित होने का निवेदन किया है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |