बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने कांग्रेस को सिखाया नैतिकता का पाठ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। देश के सर्वोच्च सदन, संसद भवन में कल बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने कथनी– करनी में अंतर, मौकापरस्त राजनीति और मूल्यों में भारी गिरावट को लेकर तथ्यात्मक तरीके से कांग्रेस की पोल खोलते हुए उसे नैतिकता का पाठ पढ़ाया। जनप्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार से लेकर, चंद्रशेखर और चौधरी चरण सिंह की सरकारों को अनैतिक तरीके से गिराने से लेकर, महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ बनाई गई सरकारों का हवाला देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

श्री कोटक ने कांग्रेस द्वारा वर्ष 2000 तक  महाराष्ट्र में बनी  झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान देने के वायदे और चुनाव जीतने के बाद उससे मुकर जाने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में जनता से वायदे तो करती है परंतु चुनाव जीतने के बाद वायदों को भूल जाती है। 6 प्रतिशत वोट पाने वाली पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां 16 प्रतिशत से कम वोट पाने वाले प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो जाती है, वहीं 6 प्रतिशत वोट पाने वाली पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी कैसे बनाया जा सकता है?

श्री कोटक ने विश्व में लगातार बढ़ रहे भारत और भारतीयों के प्रभाव को दर्शाते हुए कहा कि आज विश्व का हर तीसरा डॉक्टर और हर दूसरा इंजीनियर भारतीय है। नासा में कार्यरत बड़े-बड़े वैज्ञानिक भारतीय हैं। विश्व के अनेक बड़े पदों पर भारतीय विराजमान हैं। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है । आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का विश्व गुरु बनना तय है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ