जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं:कुलपति | #NayaSaveraNetwork

जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं:कुलपति | #NayaSaveraNetwork

लाभार्थियों को कंबल वितरति करतीं पीयू की कुलपति।

नया सवेरा नेटवर्क

कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया। उन्होंने करीब 150 लोगों को ठंड में उपहार स्वरूप कंबल दिए। ठंड में कंबल पाते ही लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सभी ने दुआओं से कुलपति को अभिसिंचित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि ठण्ड क्या होती है ये कोई उनसे पूछे जो सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे किसी तरह अपने बदन को सिकोड़कर रात गुजारने को मजबूर होते हैं। ऐसी स्थिति में यदि ऐसे मजलूम लोगों को कोई भी गर्म कपड़े मिल जाए तो उनके मुंह से दुआओं की बारिश होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। कड़ाके की ठंड में जहां हम उन्हें गर्म कपड़े देकर ठंड से राहत दिलाने का प्रयास करते हैं वहीं इन लाभार्थियों के आशीर्वाद और दुआओं की गर्मी से हम भी सुरक्षित रहते हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय सिंह ने कहा कि कुलपति और इनके परिवार के लोगों का संस्कार ही सेवा और गरीबों की मदद करना है। शायद इसी के कारण जबसे आप विश्वविद्यालय में आई हैं विश्वविद्यालय हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। सहायक कुलसचिव श्रीमती बबिता सिंह ने कहा कि कुलपति के कार्यकाल में कोई भी गरीब और छोटे तबके के लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान होता है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा होती है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह और आभार धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. राहुल सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, इंजीनियर एमके चतुर्वेदी, लोकेश चौरसिया, रघुनंदन यादव, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।    

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ