जौनपुर: देश का समग्र विकास भारतीय चिंतन से ही संभव: सत्येन्द्र | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: देश का समग्र विकास भारतीय चिंतन से ही संभव: सत्येन्द्र  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

पं दीनदयाल के संदेश को लेकर एकात्म यात्रा पहुंचीं पीयू

जौनपुर। 17 से 25 दिसंबर तक चलने वाली ''एकात्म यात्रा"" अपने उद्देश्य को लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचीं। यहाँ पर स्थापित पं. दीनदयाल शोधपीठ के तत्वावधान में गुरु वार को एकात्म यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक सत्येंद्र, डॉ विवेक तांगड़ी एवं सह संयोजक प्रबल चौहान ने कहा कि इस यात्रा को समाज से भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा हैं। जिस कारण एक आदर्श समाज को स्थापित करने कि दिशा में यह यात्रा निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर सत्येंद्र ने कहा कि आध्यात्मिक संस्कृति ही हमारे राष्ट्र के मूल में समाहित हैं और भारत के समग्र विकास का इतिहास केवल भारतीय चिंतन के माध्यम से ही संभव किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि संविधान लागू होने के 75 वर्ष के पश्चात भी भारत के जन जन की भावना के अंश संविधान में समाहित होने से छूट गए। चलो जाने रामराज्य के अभियान प्रमुख, आध्यात्मिक चिंतक और यात्रा संयोजक डॉ विवेक तांगड़ी ने कहा कि आज समाज को युवा वर्ग के सक्रिय समाज निर्माण में सहयोग देने की आवश्यकता हैं । जब हम बदलेंगे-तो समाज बदलेगा-समाज बदलेगा तो राष्ट्र बदलेगा। संचालन डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ने किया। दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के सदस्य डॉ अनुराग मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. गिरधर मिश्र,डॉ विवेक पांडेय, डॉ पुनीत धवन, डॉ राहुल राय, डॉ.अंकित कुमार, डॉ.वनिता सिंह, डॉ प्रियंका कुमारी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह यात्रा मथुरा से प्रारम्भ होकर 30 जिले के 18 वि·ाविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एकात्म संवाद एवं यात्रा के विभिन्न पड़ाव स्थलों पर एकात्म संवाद, एकात्म चर्चा, ग्रामीण एकात्म संवाद, विचार गोष्ठी, चाय पर चर्चा और सामाजिक सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से जागरूक कर रही है।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ