जौनपुर: भाजपा ही तय करेगी सपा का प्रत्याशी! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • हर वर्ग के संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी
  • मौर्य, मुस्लिम, बनिया व यादव वर्ग ज्यादा प्रभावी

अंकित जायसवाल

जौनपुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। कोर्ट में तारीख पर तारीख पड़ रही है। जल्द ही आरक्षण पर निर्णय होने के बाद निकाय चुनाव की तस्वीर साफ होगी। इधर नगर पालिका जौनपुर के चुनाव को लेकर सभी संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं।लोगों से सम्पर्क कर अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। इसके इतर सभी मुख्य पार्टियां अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पार्टी द्वारा मंगाये गये संभावितों की सूची में से जीताऊ प्रत्याशियों को आगे किया जाएगा। भाजपा 2-3 प्रत्याशियों के बीच मंथन कर रही है। समाजवादी पार्टी की बात करें तो यहां पर मौर्य, मुस्लिम, यादव, बनिया (व्यापारी) वर्ग के प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी है।

  • 'नहले पर दहला' चलने की तैयारी 

समाजवादी पार्टी के सूत्रों की मानें तो पार्टी भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने का इंतजार कर रही है। इससे तो यह साफ हो गया कि भाजपा का प्रत्याशी ही सपा का प्रत्याशी तय करेगा। अगर भाजपा डॉ. रामसूरत मौर्य (सभासद) भाजपा उत्तरी के नगर उपाध्यक्ष को मैदान में उतारती है तो जातिगत आंकड़ों को देखते हुए सपा फिर किसी और जाति के प्रत्याशी पर दांव लगाएगी। इसके अलावा अगर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष आशू गुप्ता को टिकट देती है तो सपा किसी और जाति के जीताऊ प्रत्याशी पर दांव लगाएगी। कुल मिलाकर सपा 'नहले पर दहला' चलने की तैयारी में है। 

  • कुछ प्रत्याशी जमीनी तो कुछ हवा-हवाई

सपा में दावेदारों की बात करें तो रतन साहू, शकील अहमद, पूनम मौर्या, गप्पू मौर्या, श्रवण जायसवाल, दीपक जायसवाल, वीरेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अरविंद बैंकर, पप्पू मौर्या, डॉ. चित्रलेखा सिंह आदि संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में माहौल बनाने में जुटे हैं। कुछ तो मीडिया के बीच जाकर बड़े-बड़े दावे भी कर रहे हैं। इनमें से कुछ प्रत्याशी जमीन से भी जुड़े हुए हैं और हर वर्ग का समर्थन उन्हें प्राप्त हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो हवा-हवाई हैं, जिन्हें उनके वार्ड के लोग भी पसंद नहीं करते। खैर सपा अपने प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रही है जल्द ही रिजल्ट सबके सामने आने की उम्मीद है।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ