क्या सर्दियों में हीटर है खतरनाक? | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • कमरे में हीटर चलाकर सोने से होते हैं ये नुकसान, जानें बचाव के उपाय

ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग कमरे में हीटर चलाते हैं। लेकिन लोगों को यह मालूम नहीं होता कि इसका कैसे और कितनी देर इस्तेमाल करना है। ऐसी ही गलती की उत्तर प्रदेश के संभल में एक कपल ने। वह अपने बच्चे के साथ कमरे में हीटर चलाकर सो रहे थे। इसका खामियाजा उनको जान देकर भुगतना पड़ा। जबकि बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि हीटर चलाकर सोना कितना खतरनाक है।

जिन लोगों को रात में हीटर चलाकर सोने की आदत है, उनके लिए डॉक्टर्स अकसर चेतावनी जारी करते रहे हैं। उनका कहना है कि रात भर रूम में हीटर चलाकर सोने से एलर्जी, ड्राई स्किन और नींद ना आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हीटर से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली गैस भी निकलती है, जिनके कारण दम घुट सकता है और जान जा सकती है।

हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड नाम की गैस निकलती है। जो लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं, इससे उनको छाती में दर्द हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह बेहद नुकसानदायक है। नींद में होने वाली मौत का खतरा भी गैस हीटर के कारण बढ़ जाता है।

कार्बन मोनोऑक्साइड बॉडी में खून के प्रवाह को बंद कर सकती है, जिससे दिमाग तक खून की सप्लाई नहीं होती और अचानक मौत या फिर ब्रेन हैमरेज जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कंजंक्टिवाइटिस जैसी आंख की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।

अगर आप रूम में हीटर चलाकर सोना चाहते हैं तो एक पानी की बाल्टी भी भरकर रखें ताकि वहां नमी बनी रहे। बच्चों को हीटर से दूर रखें। हीटर से आसपास कंबल, फर्नीचर, पेपर जैसी चीजें न रखें। ये कम से कम 2-3 फीट दूर होनी चाहिए।

कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड भरने पर आपको उल्टी आना, पेट दर्द, चक्कर आना, सिरदर्द, बेचैनी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जब जरूरत ना हो तो हीटर का प्लग बाहर निकाल दें, उसको कभी खुला न छोड़ें।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ