नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के चेतरहाँ गाँव में बीती रात सन्दिग्ध हालत में छप्पर मे आग लग गई।जिसमें खड़ी कार और बाइक जलकर एवं अन्य जरूरी सामान खाक हो गई।किसी तरह मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के चेतरहां निवासी भाजपा नेता राम सिंह के घर के सामने उनके रखे छप्पर मे शनिवार की देर रात संदिग्ध हालत में आग लग गयी। आग लगने की जानकारी पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा हो गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया ,पर उसमें खड़ी आल्टो कार,एक बाइक एवं अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गयी। मामले में पीडि़त द्वारा उक्त मामले पुलिस को सूचना दे दी गई। मामले के सम्बंध थानाध्यक्ष सरपतहां संजय सिंह ने बताया कि पीडि़त द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। जाँच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ