जौनपुर: हौज गांव में एनएच पर टोल टैक्स का हुआ शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork

हौज गांव में एनएच पर टोल टैक्स का हुआ शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

पहले ही दिन टोल टैक्स पर वाहनों की लगी लंबी कतारें

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरकोनी ब्लॉक के समीप हौज गांव में बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली सोमवार से शुरू हो गई। जिससे क्षेत्रीय जनता में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी लखनऊ मार्ग पर हौज (सिरकोनी) में बने टोल प्लाजा पर सोमवार की सुबह आठ बजे से वाहनों से टोल टैक्स वसूली का काम शुरू हो गया। अचानक शुरू हुई वसूली से क्षेत्रीय जनता में  हड़कम्प मच गया। सुबह सात बजे टोल प्लाजा पर पूरे विधि विधान के साथ थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने पूजन अर्चन करके टोल प्लाजा का शुभारंभ किया। अचानक सुबह से शुरू हुए इस टोल प्लाजा की वसूली से क्षेत्रीय लोगों में हड़कम्प मच गया। सबको टैक्स देना काफी भारी लगने लगा। लोग अभी इस प्लाजा के चालू होने की तिथि जनवरी माह में थी। लोग मानसिक रूप से जनवरी माह में तैयार थे। टोल प्लाजा के प्रबन्धक तिलक सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा  बन कर पूरी तरह तैयार हो गया था। उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में आज इसको चालू कर दिया गया। यह टोल प्लाजा छह लाइन का है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के 20 किमी परिधि के निजी वाहनों के लिए तीन सौ 15 रु पये का मासिक पास बनाया जाएगा। क्षेत्र के लोग सुविधा के लिए इस परिधि में आने वाले लोग पास की सुविधा कार्यालय में आकर प्राप्त कर सकते हैं।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ