किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनायें! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

 किसान!

देश की  बुनियाद होता है किसान,

हरेक  का पेट  भरता  है  किसान।     

बारी-बारी  इम्तिहान  मौसम  लेते,   

खून-पसीना देखो बहाता किसान।     


चीरता है कोख  जब धरती का वो,        

तब जाकर अन्न उगाता है किसान।

पीकर  गरल वो  पिलाता  है अमृत,

बादल को जमीं पे बुलाता किसान।


खेत- खलिहान  यही उसका तीर्थ,    

उसी  की  पूजा  करता है किसान।     

गुर्बत में वो  काट देता  है  जिन्दगी,

रात के  आंचल  में सोता  किसान।  


फसलें  गाती  हैं  देखो  जब  नग्में,       

तब झूम उठता है खेत में किसान।       

चाँदी के तराजू  तब सपने तौलता ,       

सितारों से ऊँचा दिखता किसान।      


पसलियों  से  आँतें भले  सट जातीं,

लालच की लार न टपकाता किसान।   

बुनता है ख्वाब देश की  तरक्की का, 

धूप  के  झूले  में है झूलता किसान।   


जख्म  है  कितना  कोई   कैसे  गिने,   

मायूस  कभी  भी न  होता  किसान।  

भुलाता है  गम और  उठाता है बोझ ,

पर्वत-सा  जिगर वो रखता  किसान।  


सर  पर  टोकरी   हाथ   में   फावड़ा,     

काँधे पे हल  लेकर चलता  किसान।    

उगलती  तब  धरती सोने  का  दाना, 

गरीबी का  जबड़ा  तोड़ता  किसान।

रामकेश यादव (कवि,साहित्यकार),मुंबई



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ