नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पीपीएस (रिटा) आफिसर्स वेलफयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को प्रयागराज के पहले पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को शॉल, स्मारिका और पुष्प गुच्छ देखकर जोरदार स्वागत किया। पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के अध्यक्ष ओपी दुबे और अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्यालय में जाकर पुलिस आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की।
पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स के साथ मीटिंग एवं कमिश्नरेट प्रणाली पर संवाद व सुझाव लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान बृजेश त्रिपाठी, सुशील कुमार कनौजिया, रविचन्द मिश्रा, रविन्द्र कुमार राय, राजेश्वर प्रसाद सिंह, रामाश्रय सिंह,सिद्धनाथ त्रिपाठी, सिराज अहमद, सत्येंद्र कुमार, रमाकांत सिंह यादव, के एन त्रिपाठी, विजय राज आजाद, सुशील कुमार मिश्रा, अशोक निगम और विनोद कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
Ad |
0 टिप्पणियाँ