जौनपुर: बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
![]() |
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों से मुखातिब होते हुए। |
नया सवेरा नेटवर्क
किचन में एक्जॉस्ट फैन लगाने का दिया निर्देश
जौनपुर। सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ के इंजीनियर अशोक कुमार यादव ने शुक्रवार को जनपद का भ्रमण किया। जनपद प्रवास के दौरान सदस्य द्वारा सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जलालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सदस्य द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को किचन में दो एग्जॉस्ट फैन लगाए जाने के साथ ही खिड़की पर जाली लगाने का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात कम्पोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ागांव जलालपुर का निरीक्षण किया गया जहां पर कर्मचारी उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में कुल कर्मचारी 18 में से उपस्थित 16 कर्मचारियों से एक-एक करके उनके कार्य दायित्व के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बच्चों से वार्ता की और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। विकासखंड जलालपुर पर बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सौजन्य से आयोजित बाल मेले में प्रतिभाग किया गया एवं वहां लगे हुए स्टाल पर अध्यापकों से समझा गया कि कैसे अध्यापक बच्चों को रोचक तरीके से जनपद में पढ़ाते हैं। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रहे राज्यस्तरीय वालीबाल हैंडबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी अतिरिक्त प्रथम, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बाल कल्याण समिति जौनपुर से माननीय सदस्य उमाशंकर सिंह, विनय सिंह, सीबी सिंह एवं सुश्री माधुरी गुप्ता, किशोर न्याय बोर्ड से अनिल कुमार यादव, चाइल्डलाइन जिला समन्वयक राजकुमार गुप्ता, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, विदिशा परीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी इत्यादि ने उनके साथ रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |