नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल पर पूरा किया मिशन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर अद्वितीय विज्ञान एकत्र करने के चार साल से अधिक समय के बाद अपना मिशन पूरा कर लिया है। यह जानकारी नासा ने दी है। नासा ने बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एजेंसी की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में मिशन नियंत्रक लगातार दो प्रयासों के बाद लैंडर से संपर्क करने में असमर्थ रहे, जिसके कारण उन्हें यह निष्कर्ष निकालना पड़ा कि अंतरिक्ष यान की सौर ऊर्जा से चलने वाली बैटरी नष्ट हो गयी है।

एजेंसी ने बताया कि नासा ने फैसला लिया था कि यदि दो प्रयासों के बाद लैंडर से सम्पर्क स्थापित नहीं हो पता है, इस मिशन के पूरा होने की घोषण कर दी जाएगी। नासा ने बुधवार को बताया कि इनसाइट ने आखिरी बार पृथ्वी के साथ 15 दिसंबर को संचार स्थापित किया था। उल्लेखनीय है कि नासा ने मई 2018 में मंगल के गहरे आंतरिक भाग का अध्ययन करने के लिए इनसाइट लॉन्च किया गया था। इसने नवंबर 2018 के अंत में लाल ग्रह पर सुरक्षित लैंड किया था। नासा के अनुसार, पिछले चार वर्षों में इनसाइट ने लगभग 1,300 भूकंपों का पता लगाया है और अनगिनत वैज्ञानिक खोजें की हैं।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ