नाम नन्दीघोष, कर रहे पर्यावरण संरक्षण का उद्घोष | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

चंदौली। एक उड़िया नवयुवक नन्दीघोष भारत भ्रमण पे निकले हुए हैं। एक साइकल, कैरिअर में बंधा कुछ सामान और सन्देश साइकल चलाओ पर्यावरण बचाओ। चहनियाँ बाज़ार(चन्दौली जनपद) में बीएससी कॉफी वाला के पास एक भाई मिल गए। साइकल पे सवार- पीछे रोजमर्रा की जरूरतों की पोटली बांधे-फहरता तिरंगा-आगे 'साइकल चलाओ पर्यावरण बचाओ' का संदेश। उत्सुकतावश राही को हमने बुलाया, परिचय के साथ यात्रा का उद्देश्य भी पूछा। नाम नन्दीघोष ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। सम्पूर्ण भारत की यात्रा पे निकले हैं। महत्व का यह है कि यह यात्रा साइकल से की जा रही है। 

दिनांक 15-12-2022(बृहस्पतिवार) को 101 दिन की यात्रा पूरी होते-होते 3000km का सफ़र तय जर चुके हैं। अभी चार राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में हमसे टकराए। साथ मे चाय पीते-पीते बताया कि किस प्रकार मंदिर/आश्रम/स्कूल आदि में रात्रि विश्राम करते हुए वह आगे बढ़ रहे हैं। नन्दीघोष ने बताया कि एक छोटी पहल किंतु सम्मिलित पहल से ही धरती हो बचाया जा सकता है।

रोजाना लगभग 60km तक साइकल चला रहे रहे नन्दीघोष जी आज रात्रि विश्राम बाबा फलहारी आश्रम, बलुआ घाट में करेंगे। सुबह तड़के वाराणसी के लिए निकलेंगे। पुनः प्रयागराज होते हुए लखनऊ की तरफ बढ़ेंगे। उनकी जिंदादिली और जीवटता ने एक विशेष आभामण्डल बना रखा है उनके चारों तरफ़। सौभाग्य से मिलना हुआ। चहनियां बाजार वासियों ने शुभकामनाओं सहित विदाई दी और पर्यावरण हितैषी आचरण का आश्वासन दिया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ