संयम व जागरूकता एड्स से बचाव के लिए जरूरी: प्रो.रमेशचंद्र | #NayaSaveraNetwork

संयम व जागरूकता एड्स से बचाव के लिए जरूरी: प्रो.रमेशचंद्र  | #NayaSaveraNetwork

पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते लोग।


नया सवेरा नेटवर्क

एड्स नियंत्रण पर कार्यशाला आयोजित

खेतासराय,जौनपुर। सोंधी ब्लॉक सभागार में गुरु वार को राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से मेनस्ट्रीमिंग कार्यक्रम अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक और ग्राम विकास अधिकारियों को एचआईवी फैलने, इसके बचाव और रोकने के उपाय के साथ ही लक्षण के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एचआईवी के लक्षण को चिन्हित करना एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति का  सहयोग करना एवं एआरटी सेन्टर से लिंक करवाना था। साथ ही गर्भवती महिलाओं का एचआईवी जांच करवाना, एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति का देखभाल करना और मृत्यु दर में कमी लाना, एक एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से बच्चे को बचाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सुजीत कुमार, अशोक कुमार, अशोक कुमार मौर्य, नोडल प्रभारी अवधेश कुमार तिवारी मौजूद रहे। इसी क्रम में गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 1 दिसंबर को वि·ा एड्स दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि संयम, वफादारी एवं जागरूकता से ही हम एड्स से बच सकते हैं। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों का आहवान किया कि अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में बताएं।प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने एड्स के बारे में विस्तार से बताया। समन्वयक,राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने भारत में एड्स प्रसार एवं सरकार द्वारा बचाव हेतु किये जा रहे उपायों के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया।कार्यक्रम का संचालन डॉ लालमणि प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया। इस अवसर पर डॉ अवधेश कुमार मिश्रा,डॉ पंकज सिंह, डॉ नीलमणि सिंह,डॉ जितेंद्र सिंह,डॉ नीलम सिंह, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी,डॉ विकास कुमार यादव, डॉ जितेंद्र कुमार,डॉ नीलू सिंह, डॉ सत्यप्रकाश सिंह, डॉ रत्नेश प्रजापति कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ