बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहन को किया रवाना | #NayaSaveraNetwork

बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहन को किया रवाना  | #NayaSaveraNetwork

हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहन को रवाना करते बीडीओ।



नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय,जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शाहगंज ब्लाक में पांच हजार से अधिक आबादी वाले चयनित गांवों में ई-रिक्शा से ठोस व तरल कचरा अपशिष्ट उठाने का काम शुरू हो गया है। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह और बीडीओ नंदलाल कुमार ने सोमवार को ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया। इस योजना के तहत शाहगंज ब्लाक में पांच हजार से अधिक की आबादी वाले नौ गांव चयनित किए गए हैं। जिसमें अरगुपुर, बड़ागांव, सुरिस, ताखा पश्चिम, भादी, नटौली, सबरहद,जमदहां, मानीकला गांव में डोर टू डोर कूड़ा उठान ई-रिक्शा से किया जाएगा। इसके लिए कूड़ा वाहन मुहैया करा दिया गया है। खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए यह वाहन काम करेगा। इन गांवों के सफाईकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कूड़ा निस्तारण केंद्र प्रथम चक्र में पांच हजार अथवा उससे अधिक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। गांव में घर-घर कूड़ा ई-रिक्शा से लादकर निस्तारण केंद्र पर ले जाया जाएगा। इस योजना से गांव स्वच्छ रहेगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत पंचायत लक्ष्मीचंद, पंचायत सचिव अजय यादव, मीना रानी, उमेश यादव, विपिन यादव, सुजीत यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, रिंकू सिंह उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ