जवानों के बीच हुए आपसी विवाद में एक जवान की गोली मारकर हत्या | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर के स्थानीय पीजी कालेज में आज सुबह जवानों के विवाद में एक जवान ने अपने साथी को गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्थनीय पीजी कॉलेज में ईवीएम मशीन रखा गया है, जिसकी सुरक्षा में जवान तैनात है। सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ आर्म फोर्स 11 बटालियन सी कंपनी के जवान ने फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र भगत की मौत हो गयी है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम पुरुषोत्तम सिंह है।

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद जवान पुरुषोतम ने इस घटना को अंजाम दिया। साथ ही ये बात भी सामने आई है कि आरोपी जवान की दो तीन दिनों से तबीयत खराब थी। मानसिक रूप से परेशान था। फायरिंग के बाद जवान ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया था। कांकेर एसपी और कंपनी कमांडर पहुंचे और दो घंटे बाद जवान को बाहर निकाला जा सका।

श्री शलभ सिन्हा ने बताया कि स्ट्रॉंग रूम में सीएएफ के जवान तैनात है। उसमें सुबह सुबह सूचना मिली कि एक आरक्षक ने आपसी विवाद के कारण प्रधान आरक्षक पर गोली चलाई है। पुलिस और बीएसएफ की टीम पहुंची। मौके पर काउंसलिंग कर आरक्षक को कस्टडी में लिया गया है। शुरुआत में यहीं बात सामने आ रही है कि कुछ इनके बीच विवाद हुआ जिसके बाद आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया। अभी जांच जारी है। आरक्षक की मानसिक स्थिति इस समय ठीक नहीं है।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ