|
महाबीर माडर्न पब्लिक स्कूल में योग करते बच्चे |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। महाबीर माडर्न पब्लिक स्कूल बेलांव में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर यज्ञ के साथ रविवार को सम्पन्न हो गया। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के सभी छात्र छात्राओं को योग शिक्षक कृष्ण मुरारी आर्य ने विभिन्न आसनों मंडूकासन,वृश्चिक आसन, भुजंग आसन, चक्रासन, ताड़ासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा कपाल भांत ,अनुलोम विलोम, प्रणायाम भी कराया गया। तथा लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रधान अरविंद यादव ,प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने किया। आए हुए अतिथियों का स्वागत प्रबंधक अंजनी कुमार सिंह ने किया।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ