मंडल मंत्री के सेवानिवृत पर विदाई समारोह मनाया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। एनई रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री अजय कुमार वर्मा के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह मनाया गया। जिसमें शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन उपस्थिति नवनियुक्त मंडल मंत्री आरएन गर्ग ने स्वागत किया और आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की ओर से शिव गोपाल मिश्रा ने अजय कुमार वर्मा जी को माल्यार्पण करते हुए साल भेंट किया और भाव भीनी विदाई दी। नवनियुक्त मंडल मंत्री ने युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ते हुए यूनियन के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।