शांति और सद्भाव का संदेश देगा वार्षिक समारोह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। घाटवॉक का वार्षिक समारोह इस बार 22 जनवरी को शांति और सद्भाव के संदेश के साथ आयोजित होगा। बीएचयू के भोजपुरी अध्ययन केंद्र में सोमवार को हुई बैठक में इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवॉक विश्वविद्यालय की बैठक संस्थापक व न्यूरो चिकित्सक प्रो. विजयनाथ मिश्र की अध्यक्षता में भोजपुरी अध्ययन केंद्र में हुई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समारोह का मुख्य विषय ‘शांति और सद्भाव होगा।

इसके अंतर्गत अस्सी घाट पर अपराह्न एक बजे से घाटवॉक आरम्भ होगा जो हरिश्चंद्र घाट, दशाश्वमेध और रामघाट से होते हुए नमो घाट तक जाएगा। पांच किलोमीटर के घाटवॉक में महात्मा बुद्ध, महात्मा गांधी के साथ नेल्सन मंडेला और मदर टेरेसा के कटआउट घाटों पर लगाए जाएंगे। यात्रा में कबीर, रविदास व मीरा के भजन के साथ विद्वानों की परिचर्चा भी होगी। बजड़े पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। घाटवॉक विश्वविद्यालय के मानद डीन प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने धन्यवाद दिया। इस दौरान लोक कलाकार अष्टभुजा मिश्र, शैलेश तिवारी, दिवाकर तिवारी, अक्षत पाण्डेय, राकेश गुप्ता, बबलू मांझी और राजू शर्मा आदि मौजूद थे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ