बेस्ट का दो हजार घाटे का बजट पेस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • बेस्ट महाव्यवस्थापक ने मनपा आयुक्त को सौंपा बजट
  • बिजली का घाटा हुआ खत्म
  • टिकट की दर नही बढ़ाने का निर्णय

मुंबई। बेस्ट प्रशासन ने अपना 2023 24 का बजट पेस किया। बेस्ट महाव्यवस्थापक लोकेश चंद्रा ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह के हाथो में बेस्ट का बजट सौंपा। बेस्ट प्रशासन ने 2001 करोड़ घाटे का बजट पेस किया। जबकि पिछले तीन चार सालों से घाटे में रहने वाला बिजली विभाग इस साल घाटे से उबर गया है। बेस्ट महाव्यवस्थापक ने भले ही घाटे का बजट पेस किया है लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल पेस किए गए बजट में ढाई सौ करोड़ से कमी है। जिसका मुख्य कारण है बेस्ट में बस की संख्या में की गई बढ़ोत्तरी। बेस्ट प्रशासन ने इसी के चलते बेस्ट के किरायों में कोई बढ़ोत्तरी करने का निर्णय नही लिया है। बेस्ट के घाटे का बजट पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है।

बता दे की बेस्ट महाव्यवस्थापक लोकेश चंद्रा ने बेस्ट के 2023—24 का बजट मनपा में प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को सौंपा। मनपा ने प्रशासन नही होने के कारण मनपा आयुक्त के सम्मुख बजट पेस किया गया। बेस्ट महाव्यवस्थापक लोकेश चंद्रा ने  कुल 9041 करोड़ का बजट पेस किया जो कि 2001 करोड़ घाटे का बजट है। बेस्ट में बस की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से बेस्ट का घाटा में कुछ कमी आई है। बेस्ट में अब रोजाना 32 लाख यात्री सफर करने लगे है जबकि एक साल पहले तक यात्री की संख्या 20 लाख से नीचे चली गई।इस बीच मनपा प्रशासन ने भी बेस्ट प्रशासन को बड़ा अनुदान दिया है। बेस्ट का 2022 23 का बजट 2236 करोड़ 48 लाख घाटे  का बजट था जो इस बार 2001 करोड़ घाटे का रह गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल घाटे में 250 करोड़ की कमी आई है। बेस्ट प्रशासन का मानना है कि बेस्ट में कुल बसों की संख्या 10 हजार पहुंच जाएगी तो बेस्ट का घाटा पूरी तरह खत्म होगा। बेस्ट को अभी लगभग 7 हजार बस की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।बेस्ट में लगभग 3 हजार बस सड़क पर दौड़ रही है। 

घाटे पर कांग्रेस का सवाल मनपा का पैसा कहा जाता है 

मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे कांग्रेस नगरसेवक रवीराजा ने बेस्ट के घाटे पर सवाल खड़ा किया है उन्होंने कहा कि मनपा द्वारा हर साल दिया जाने वाला 1500 करोड़ रुपया कहा जाता है ऐसा सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेस्ट को और 450 करोड़ रुपया देने का निर्देश दिया। रविराज़ा ने सवाल खड़ा किया कि बेस्ट को मनपा इतनी बड़ी मात्रा में सहायता राशि दे रही फिर भी बेस्ट घाटे में ही डूबी है। मनपा का पैसा मुंबई के कर दाताओं का है बेस्ट का इस तरह घाटे में रहना पैसों का खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ