लखनऊ: मेडिकल कॉलेज में व्यापारियों ने बांटा कंबल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सोमवार को गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर और गांधी वार्ड में 150 कंबल बांटे गए। यहां ट्रॉमा सेंटर के हेड डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. प्रेम राज सिंह आदि चिकित्सक थे। व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रवक्ता सुरेश छबलानी आदि उपस्थित थे।