गरमा गरम चाय के तुरंत बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • क्या सच में टूटने लगते हैं दांत?

ठंड के मौसम में चाय ज्यादातर लोगों का पसंदीदा पेय पदार्थ होता है। चाय के दीवानों के बीच सालभर इसका क्रेज रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई संक्रामक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। चाय शरीर को ताजगी देती है और आलस को दूर रखती है।

इसके सेवन को लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक दिन 2 से 3 तीन कप चाय सेहत को दूरूस्त रखती है। इससे ज्यादा चाय की आदत शरीर को नुकसान पहुंचाती है। चाय से जुड़ी एक बात अक्सर चर्चा में रहती है, कई लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि गर्म चाय पीने के तुरंत बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे दांत टूट जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस बात को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

  • चाय के बाद पानी पीने से होती है ये दिक्कत

एक रिपोर्ट की मानें तो अगर कोई शख्स चाय के तुरंत बाद पानी पीता है तो इससे दांतों में पायरिया का खतरा रहता है। इसके अलावा उसे पेट से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। चाय के तुरंत बाद पानी एसिडिटी और पेट दर्द की वजह बनती है इसलिए तुरंत चाय के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। चाय के अलावा कॉफी पीने के तुरंत बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चाय और कॉफी दोनों ही एसिडिक नेचर के होते हैं जो पेट में जलन देते हैं।

  • इस वक्त पी सकते हैं पानी

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चाय पीने के बाद पानी से दूर रहना सही रहता है लेकिन चाय पीने से पहले पानी पी सकते हैं। सर्दियों में अदकर की चाय सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाती है। आपको बता दें कि जरूरत से अधिक चाय सीने जलन का कारण भी बनती है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ