पाक विदेश मंत्री भुट्टो के बयान के विरोध में भाजपा का देशभर में प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई  दिल्ली। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए बयान को लेकर आज बीजेपी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि बिलावल को पाकिस्तान का पप्पू कहा जाता है। बिलावल भुट्टो ने गुरुवार को कहा था कि ओसामा बिन लादेन तो मर गया, लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री भुट्टो के इस बयान पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए, लेकिन बेकाबू भीड़ ने बैरिकेड भी तोड़ दिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बिलावल फेल हो चुके देश के प्रतिनिधि हैं और खुद भी फेल हो चुके हैं। आतंकी मानसिकता वाले लोगों से आप इसके अलावा और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि शायद भुट्टो 1971 भूल गए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए, लेकिन बेकाबू भीड़ ने बैरिकेड भी तोड़ दिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई बीजेपी  कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ