अन्डर पास बना ग्रामीणों के लिये समस्या | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर,जौनपुर।  राष्ट्रीय राज मार्ग 731 बाई पास सरोखनपुर मौन सान बस्ती के पश्चिम शारदा सहायक खण्ड-36 भीमपुर रजवाहा पर बने अंडर पास, नगर पंचायत बदलापुर के उपेक्षात्मक रवैये के चलते आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है। बताते चलें कि अंडर पास से 52 गांवों के आम नागरिक बूढ़े जवान बच्चे कक्षा 1 से लेकर पीजी कालेज के छात्र व छात्राएं अपने दैनिक कार्यो के चलते लगभग 3 हजार लोग 24 किलोमीटर की दूरी तय कर इस अंडर पास से प्रतिदिन गुजरते हैं। आलम यह है कि अंडर पास के दोनों मुहानों पर बेतरतीब की गयी खुदायी व गड्ढों में एकत्रित पानी तथा मलबे लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुए हैं। जिससे आये दिन हाइवे पार करते समय जहां लोग चुटिहल हो रहे हैं। वहीं सड़क दुर्घटना में सड़क पार करते समय करीब पांच  की मौत हो चुकी है। जबकि अंडर पास बने करीब 4 वर्ष गुजर चुके हैं। नगर पंचायत का टेंडर भी सम्पर्क मार्ग की मरम्मत के लिये पास हो चुका है। नहर पर पुलिया का निर्माण हो चुका हैं किंतु सम्पर्क मार्ग अधूरा पड़ा हुआ है जिसके चलते प्रति दिन जान जोखिम में डालकर लोग सड़क पार कर रहे हैं। शासन की मंशा हर नहर में हेड से टेल तक पानी हर हाथ को काम प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ना व स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश को स्वच्छ बनाने का नारा दिया गया किन्तु वार्ड संख्या 9 सरोखनपुर में उक्त के इतर देखा जा रहा है। शासन प्रशासन व नगर पंचायत से वार्डवासियों अमर बहादुर सिंह सतीश सिंह साहबलाल वर्मा गुलाब वर्मा बटेश्वर गुप्ता खुर्शीद अहमद मुहम्मद शरीफ अवनीश शोभनाथ ज्ञानेश ओमप्रकाश संजय रमेश राजाराम आदि लोगों ने उक्त समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुये जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ