न्यूजीलैंड में मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में शुक्रवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये। न्यूजीलैंड के भूविज्ञान अनुसंधान सर्विस सेंटर ने यह जानकारी दी है। स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर सात मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 आंकी गयी। भूकंप का केन्द्र उत्तरी द्वीप के वाइकाटो क्षेत्र में शहर टोकोरोआ से 20 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में जमीन से 159 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। करीब 9,000 लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया। भूकंप से किसी के हताहत होने की फिलहाल को खबर नहीं है।
![]() |
Ad |