जीएसटी विभाग के छापे के खिलाफ जिले में बंद का आह्वाहन | #NayaSaveraNetwork

जीएसटी विभाग के छापे के खिलाफ जिले में बंद का आह्वाहन | #NayaSaveraNetwork

प्रेस वार्ता करते उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व अन्य


नया सवेरा नेटवर्क

उद्योग व्यापार मंडल 16 को दुकानें बंद कर जतायेगा विरोध

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि जीएसटी विभाग द्वारा आये दिन होने वाले सर्वे छापे की आड़ में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जनपद के व्यापारियों का भयादोहन कर रहे हैं जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। विभागीय अधिकारी सोची-समझी रणनीति के तहत भय का माहौल बना रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था को चलाने वाला व्यापारी आज सर्वे छापे के डर से अपनी दुकानें बन्द कर इधर-उधर भटक रहा है जिससे पूरे व्यापार जगत में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। श्री जायसवाल ने कहा कि यह सब व्यापारियों में जीएसटी के प्रति अज्ञानता को लेकर है जिसका नाजायज लाभ जीएसटी विभाग के अधिकारी उठा रहे हैं। व्यापार मण्डल इस पूरे प्रकरण पर अपना विरोध दर्ज कर रहा है। साथ ही मांग करता है कि जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे छापे तत्काल बन्द किये जायं तथा व्यापारी व जीएसटी विभाग तथा जिला प्रशासन बैठक कर समस्या का तत्काल निस्तारण करें। प्रदेश सरकार द्वारा 72 घण्टे के लिये छापेमारी पर लगायी रोक को नाकाफी बताते हुये जिलाध्यक्ष ने सरकार पर कटाक्ष किया। साथ ही कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा प्रतिदिन हो रहे सर्वे छापे के विरोध में व्यापार मण्डल 16 दिसम्बर दिन शुक्रवार को जनपद के समस्त बाजार बन्द कर इस तानाशाही के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री जायसवाल के साथ युवा जिलाध्यक्ष संजीव साहू, दिनेश यादव फौजी, गंगेश निगम, अमरनाथ मोदनवाल, विनोद साहू, इरफान मंसूरी, नितेश साहू सहित अन्य व्यापारी नेता व व्यापारी मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें