डिजिटल मंचों पर है फेक न्यूज़ की भरमार: बृजेश सिंह | #NayaSaveraNetwork

डिजिटल मंचों पर है फेक न्यूज़ की भरमार: बृजेश सिंह  | #NayaSaveraNetwork

मुख्य अतिथि बृजेश सिंह को स्मृति चिन्ह देते मनोज मिश्र।



नया सवेरा नेटवर्क

नए दौर की मीडिया और चुनौतियों पर हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार को नए दौर की मीडिया और चुनौतियां विषयक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विभाग के पूर्व छात्र एवं इंडिया वॉइस समाचार चैनल के प्रमुख बृजेश सिंह ने कहा कि आज डिजिटल होती मीडिया ने कार्य के तरीकों को  बदल दिया है। आम जन मानस को खबरें पहुचाने  में  मीडिया संस्थानों के अलावा बहुत से प्लेटफार्म आ गए है. डिजिटल मंचों पर फेक न्यूज़ की भरमार हो गई  है, आम आदमी गलत और सही में फर्क नहीं पर रहा है. ऐसे में आज भी समाचार पत्रों और बड़े मीडिया संस्थानों की प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मीडिया में रोजगार के लिए लेखन और तकनीकी का ज्ञान बहुत ही जरूरी है. देश- विदेश में हो रहे घटनाक्रम पर भी नवांकुरों को नजर रखनी होगी। उन्होंने  टीवी पत्रकारिता के लिए टिप्स भी दिए। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में रोजगार के अवसर कभी कम नहीं हुए आवश्यकता इस बात की है कि मांग के अनुरूप अपने को तैयार करना होगा. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल में सतत अध्ययन एवं लेखन  है,विविध विषयों पर निरंतर लेखन का क्रम आगे का मार्ग सरल कर देता है। वि·ाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने विषय प्रवर्तन किया. कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ चन्दन सिंह समेत विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ