लखनऊ: केशव ने किया चौधरी चरण सिंह को नमन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। केशव ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे मसीहा थे। वे किसान हितों के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे। उन्होंने ही कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों से होकर जाता है।