जौनपुर: शिक्षा स्वंय के साथ दूसरों का भी स्तर बदल देती है:शालू | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शिक्षा स्वंय के साथ दूसरों का भी स्तर बदल देती है:शालू  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में ड्रेस व कॉपी वितरित

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के पीजी महाविद्यालय गुवांवा भीलमपुर में कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में ग्रामीण उत्थान समिति द्वारा ड्रेस एवं कॉपी किताब वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीप्रकाश शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि आईपीएस शालू सोनी रहीं। ग्रामीण उत्थान समिति कार्यक्रम में आईपीएस सालू सोनी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा आपके साथ साथ दूसरों का भी स्तर बदल देती है। अपने जीवन मे बदलाव लाने के लिए खुद को प्रयास करना पड़ता है शिक्षा सबके लिए अत्यंत उपयोगी है खास तौर पर लड़कियों के शिक्षा एवं विकास के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी बहनो को चाहिए कि अपना उद्देश बनाकर शिक्षण कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम के आयोजक सुरेश चंद गुप्ता ने कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश के संदर्भ में छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों को भी जानकारी दी तथा बताया 162 बच्चों से शुरु आत किये थे आज लगभग 216 बच्चों की जगह है। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना करने के उपरांत कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने शिक्षा बहुत जरूरी मीतऊ जैसे गीत एवं कविताओं  से समां बांध दिया। इस मौके पर पंकज सिंह, संजीव राव कृष्ण सिंह, शिव कुमार यादव, रामबली यादव, राजेश जायसवाल, अवनीश दुबे के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र बहादुर सिंह (रमाशंकर) ने आए हुए आगंतुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ