खुद गाड़ी चलाते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस सीएम शिंदे के साथ कर रहे समृद्धि हाईवे का निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज समृद्धि हाईवे का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को समृद्धि हाईवे का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, उससे पहले आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर से शिर्डी के लिए एक साथ यात्रा कर रहे हैं और समृद्धि हाईवे का ट्रायल रन ले रहे हैं। इस बार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद वाहन चला रहे हैं और उसका निरीक्षण कर रहे हैं।
Ad |