वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। आम लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किया गया। डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में लोगों को ‘जिंदगी फर्स्ट- हेलमेट मस्ट का संदेश दिया गया। व्यापारियों ने महिलाओं, पुरुषों को हेलमेट देकर कर उसके प्रयोग की अपील की।
लहुराबीर, मलदहिया में अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनाया गया व यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नूर एहसान, रवींद्र जायसवाल, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, शाहिद कुरैशी, आरडी पाण्डेय, अरविंद जायसवाल, शरद गुप्ता, अनुभव जायसवाल, गतिमान देव गुप्ता, अमन जायसवाल, चांदनी श्रीवास्तव, निर्मला देवी, सुप्रिया भट्टाचार्य आदि मौजूद थे।
![]() |
Ad |