ऐ! चीन..... | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

ऐ!  चीन  तेरा  जीना  हराम  कर  देंगे,    

तेरा  सारा  वार हम  नाकाम  कर देंगे।     

तवांग में  अभी  तूने जो की थी घुसपैठ,   

फिर  किया  हिमाकत  तो ढेर कर देंगे।     


राफेल,   सुखोई   भी   हैं   इंतजार  में,     

हम  जिनपिंग की  नाक में दम कर देंगे।    

गलवान में ऐ! ड्रैगन तू पहले  की गलती,  

विस्तारवादी  नीति का  ईलाज कर देंगे।     


दोहरा  चरित्र  तेरा  जानती   है  दुनिया,   

प्यार  से  न  समझा  भूगोल  बदल  देंगे।  

ड्रोन,फाइटर,एयरक्राफ़्ट तूने खड़ा किया,  

उकसाया जो इस  बार तिरंगा  गाड़  देंगे।   


पंचशील की  बात हम तुमसे  करते आए, 

युद्ध  हुआ  तो तेरी  मिट्टी लाल  कर देंगे।

बासठवाला भारत  बहुत बदल चुका सुन, 

तेरी  मटर  जैसी  आँख,  राई  कर  देंगे।  


हथियारों  के  बल जंग  जीती नहीं जाती,      

तेरे  एटमबम का मुँह तेरी तरफ कर देंगे। 

धरती, अम्बर  और  समंदर  होंगे  गवाह,

मत बन सिकंदर फन कुचल के रख देंगें।


              ...!!जय हिन्द!!...

            ..!! जय हिन्द की सेना!!..


  रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ