जौनपुर: वसूली में शिथिलता बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई:डीएम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: वसूली में शिथिलता बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई:डीएम | #NayaSaveraNetwork

विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते डीएम।



नया सवेरा नेटवर्क

कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की हुई मासिक समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार देर सायं आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा की राजस्व वसूली से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों को दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित कराएं, अधिकारियों के द्वारा वसूली में शिथिलता बरती गई तो उनके विरु द्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष रूचि लेकर वसूली करके अपने लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि आबकारी, परिवहन विभाग द्वारा वसूली लक्ष्य से कम है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आबकारी अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक दशा में वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, भूमि पट्टा आवेदन, किसान दुर्घटना बीमा, स्वामित्व योजना, खतौनी पुनरीक्षण की भी विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम क्षअयबर, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ