लखनऊ: छेड़छाड़ में चचेरा भाई, चाचा गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। इंटौजा पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले चचेरे भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों पर कोर्ट से वारंट कटा था। इंस्पेक्टर इंटौजा के मुताबिक बीती जनवरी में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी से इंटौजा के सुल्तानपुर निवासी चचेरे भाई सुनील (35) और चाचा रामखिलावन (60) ने छेड़छाड कर वीडियो बना लिया था। शिकायत पर मारने की धमकी देता था। दोनों आरोपितों को शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |