जौनपुर: छह जुआरी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में मुंगराबादशाहपुर पुलिस के मय टीम द्वारा जरिए मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे के करीब गली साहबगंज से 6 जुआरियों को एक गड्डी ताश, 1780 रु पए नगद के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना मंुगराबादशाहपुर पर मुअस 305/2022 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना मुेगराबादशाहपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में पुलिस जुट गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो. असरफ पुत्र मो. असलम निवासी मोहल्ला दर्जियान, सद्दाम उर्फ पप्पु निजामुद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी मुहल्ला दर्जियान, हीरालाल जयसवाल पुत्र गंगा प्रसाद जयसवाल उम्र 38 वर्ष निवासी मुहल्ला कटरा डफिलयान, अंकित कुमार कसौधन पुत्र स्व भगेलू राम उम्र 30 वर्ष निवासी मुहल्ला नई गंज, मो साहिल पुत्र मुस्ताक अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी मुहल्ला साहबगंज चूड़ी गली, फैजान अहमद पुत्र शकील अहमद उम्र 29 वर्ष निवासी साहबगंज चूड़ी गली थाना मुंगराबादशाहपुर है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा, गया प्रसाद पटेल, पंकज यादव, अभिषेक पाठक, सुनील कुमार यादव, सन्तोष सैनी, सत्येन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार मल्ल थाना मुंगराबादशाहपुर शामिल रहे।