समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका है मीडिया की:डॉ.तिवारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रकाशित होने वाली खबरें तथ्यपरक होनी चाहिए:डॉ.एसडी सिंह

चंदवक,जौनपुर। यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन की तहसील इकाई की नरायनपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ डोभी डॉ. छोटेलाल तिवारी ने कहा कि मीडिया के द्वारा जनसमस्याओं से संबंधित तथ्यात्मक रूप से जो खबरें प्रकाशित की जाती है उन खबरों के द्वारा संज्ञान में आयी समस्या का निराकरण करने में काफी मदद मिलती है। जिन समस्याओं की जानकारी अधिकारियों कर्मचारियों को नहीं हो पाती उनकी मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिलती है। श्री तिवारी ने मीडिया कर्मियों का आह्वान किया कि जनसमस्याओं से संबंधित तथ्यात्मक खबरें अधिक से अधिक प्रकाशित करने का प्रयास करें जिससे समस्याओं का निराकरण किया जा सके।अध्यक्षता कर रहे यूनियन के तहसील अध्यक्ष डॉ. एस डी सिंह ने कहा कि जो भी खबरें प्रकाशित करने के लिए भेजें वो तथ्यपरक होनी चाहिए। खबरों में संतुलन हो। सभी पक्षों को अपनी बात समाहित हो। समाज में सजग प्रहरी की भांति अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन करें। समाज में फैली विकृतियों से दूर रहने का प्रयास हर मीडिया कर्मी को करना चाहिए। महामंत्री रामनाथ  यादव ने सदस्यता अभियान व यूनियन  के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यातिथि डॉ. तिवारी व समाजसेवी शैल कुमार सिंह का रामनाथ यादव व लाल साहब सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह ने किया। इस अवसर पर रामचन्दर यादव, सुशील यादव,सुरेश यादव,मिथलेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, डॉ. इंद्रजीत,राजेश सिंह,अमित सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें