जौनपुर: महिला शक्ति केंद्र ने किया जागरूकता कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork

महिला शक्ति केंद्र ने किया जागरूकता कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork

महिला शक्ति केंद्र द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली।

नया सवेरा नेटवर्क

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी

जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत ब्लॉक बक्सा विकासखंड के सभागार में महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा द्वारा महिलाओं के लिंग असमानता के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा के खिलाफ महिलाओं को स्वयं आवाज उठानी चाहिए। इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर जो कि महिला और बालिकाओं के लिए बनाया गया है जिसमें एक ही छत के नीचे उन्हें 5 सुविधाओं से लाभान्वित किया जाता है। उसी क्रम में जिला समन्वयक बबीता ने सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वृद्धावस्था योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा की सभी लोग योजनाओं के बारे में जानकारी रखें ताकि बिचौलियों का कोई कार्य न हो अर्थात जब तक हम किसी योजनाओं के बारे में जानेंगे नहीं यह समझेंगे नहीं यह जागरूक नहीं होंगे तब तक हमें उसका लाभ नहीं मिल पाएगा। जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय जेंडर अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें बालक और बालिका के प्रति हो रहे लिंग असमानता के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार इस लिंग असमानता को कम करने हेतु विभिन्न प्रयास कर रही है उसमें सबसे मुख्य महिलाओं व बालिकाओं हेतु सरकार द्वारा संचालित बालिकाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसी प्रकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई टोल फ्री नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन नंबर, 1098 हेल्पलाइन नंबर, 112 तत्काल पुलिस सेवा टोल फ्री नंबर चलाए जा रहे हैं, जिसकी सहायता से महिलाएं व बालिकाएं अपनी समस्या का समाधान पा सकती है। कार्यक्रम में समूह की महिलाओं के साथ अन्य महिलाएं तथा बालिकाएं उपस्थित रहीं।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ