जौनपुर: विकास खंडो के 63 ग्राम पंचायतों में मनाया गया सुशासन दिवस | #NayaSaveraNetwork

विकास खंडो के 63 ग्राम पंचायतों में मनाया गया सुशासन दिवस | #NayaSaveraNetwork

जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी।

नया सवेरा नेटवर्क

चौपाल लगाकर समस्याओं का किया गया त्वरित निस्तारण

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद के सभी विकास खंडों में सुशासन दिवस के अवसर पर प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खंडों में एक साथ 63 ग्राम पंचायतों में सुशासन दिवस मनाया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक जनपद स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया, इसके साथ ही साथ सभी खंड विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा भी सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पर एक जन चौपाल का भी आयोजन कराकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत में कानून व्यवस्था, वरासत वितरण, धारा 24, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनाना एवं वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में केवाईसी कराना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम, विद्युत बिल कलेक्शन, राशन वितरण एवं श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ ही साथ आई.जी.आर.एस. एवं सी.पी.ग्राम में लंबित शिकायतों का निस्तारण जन्म मृत्यु पंजीकरण भी कराया गया। इस अवसर पर जनपद में कुल 695 वरासत वितरण, 60 पैमाइश कराई गई, 710 वृद्धावस्था पेंशन, 230 विधवा पेंशन, 25 दिव्यांगजन सशक्तिकरण पेंशन के फार्म भरवाए गए। 710 किसानों का किसान सम्मान निधि का खाता केवाईसी कराया गया। 25 कन्या सुमंगला तथा 10 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के फार्म भरवाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 610 लाभार्थियों का सत्यापन कर आवास सॉफ्ट पर प्रधानमंत्री आवास हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया। मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। कुल 650 व्यक्तिगत शौचालय के अलावा लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया। 210 राशन कार्ड के फॉर्म ऑनलाइन कराए गए।  ग्राम पंचायतों में आईजीआरएस, तहसील दिवस एवं सीपीग्राम पर लंबित शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कराया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अभय चंद पट्टी विकासखंड करंजकला में जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा जन शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतों में भी नामित नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं उप जिला अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर शिकायतों के साथ-साथ अन्य लाभार्थी परियोजनाओं के सत्यापन एवं अवशेष पात्र लाभार्थियों का फार्म भरवाया गया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ