जौनपुर: असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य:दिनेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बनौरा आश्रम के सहयोग से गरीबों में बाँटा गया कंबल
सिकरारा,जौनपुर। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। वे क्षेत्र के खानापट्टी स्थित अवधूत कुटी पर शनिवार को आयोजित अघोर गुरु पीठ बनौरा आश्रम के सौजन्य से 160 जरूरत मंद असहायों को दिए गए कम्बल व साड़ी वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि अघोर गुरु प्रियदशर््ाी राम महराज के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष गरीबों असहायों के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य का आयोजन किया जाता है। कुटी के सेवक दीप राज सिंह ने बताया कि गुरु महाराज के निर्देश पर खाना पट्टी गाँव का सर्वे कर 145 महिलाओं व15 पुरु षों को आश्रम द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र के आधार पर यह सहायता दी गयी है। अगले साल यह संख्या और बढ़ेगी। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि ने कुटी स्थित अघोर गुरु भगवान राम व उनके शिष्य प्रिय दशर््ाी राम के चित्र के सामने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। प्रमुख रूप से दुष्यंत सिंह,ग्राम प्रधान पति विनय कुमार सिंह,गोलू मिश्र,डॉ विजय प्रकाश यादव (बाबाजी), भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बाँकी,इन्द्रसेन सिंह,ओम प्रकाश,साहब लाल, आरडी चौधरी,धर्मेश सिंह,रमाकांत कनौजिया,शिव राज सिंह आदि सक्रिय रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यापक अवधेश सिंह व संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |