मानवाधिकार संगोष्ठी में भाग लेते सीओ व अन्य लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
किसी भी जाति धर्म संप्रदाय का मानने वाला पहले है इंसान
मुफ्तीगंज,जौनपुर। डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर प्राचार्य जय प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा ने कहा कि सन 1948 में आज ही के दिन 10 दिसम्बर से इसकी नींव पड़ी। उन्होंने कहा कि हमे किसी का शोषण नहीं करना चाहिए। भारत का संविधान बहुत ही उच्च कोटि का है हम कर्तव्य करते है अधिकार स्वयं मिल जाता है। हमें जो भी अधिकार मिले है वह सराहनीय है अभी महिलाओं को समानता का अधिकार नही मिला है। हमे इसके प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम एक इंसान है। मानव को अपना अधिकार जानने का हक है। इसी क्रम में पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अब्दुलहक अंसारी ने कहा कि मानवाधिकार सबको जिओ और जीने का हक प्रदान करता है हमे अपने हक को जानना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि 197 देश है उसमें हमे स्वतंत्रता व समानता का अधिकार प्राप्त है। मानवाधिकार किसे मिलना चाहिए किसे नहीं यह मूल सवाल है। महाविद्यालय की एक छात्रा जानकी यादव ने कहा कि गांव में लड़कियो को पढ़ने से आज भी रोका जाता है हमे समानता का अधिकार आज तक नही प्राप्त हुआ ऐसा क्यों। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा को अंगवस्त्रम देकर प्राचार्य ने स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जयप्रकाश पाठक एवं संचालन डॉ प्रतिमा सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्जलित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार मिश्र , डॉ नेहा कन्नौजिया, सुमन आदि लोगो की उपस्थिति रही।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ