नया सवेरा नेटवर्क
बीजिंग। चीन में कोरोना की महामारी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहा के अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं बच रही है। इस बीच चीन में लोगों का गुस्सा भी भड़कता जा रहा है। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसके साथ ही लोग शी जिनपिंग के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। चीन में लोगों का कहना है कि जिनपिंग कोविड पॉलिसी में पूरी तरह फेल हो चुके हैं, इसीलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
दरअसल चीन में कोरोना को लेकर काफी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। कई जगह लोगों को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। आइसोलेशन वाली जगहों पर पुलिस की तैनाती है। ऐसे में लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोग शी जिनपिंग इस्तीफा दो जैसे नारे लगा रहे हैं।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ