डोंबिवली में बह रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की संगीतमय धारा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डोंबिवली। आध्यात्मिक मानव विश्व कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के तीसरे दिन की कथा में हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए. व्यास पीठ पर विराजमान कुणाल जी महाराज ने अपने मंत्र मुग्ध वाणी द्वारा बताया कि जीवन का सार भागवत भक्ति और भगवत प्रेम की प्राप्ति ही हैँ. कथा में शहर के गणमान्य लोग और स्थानीय भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही हैँ।
कार्यक्रम के कार्यकर्ता और सहयोगी जनों ने मिलकर प्रति दिन महा भंडारा का भी आयोजन किया हैँ. जिसमें हजारों लोग प्रतिदिन महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. आध्यात्मिक मानव विश्वकल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिधर शुक्ला, अध्यक्ष नीरज दुबे, कोषाध्यक्ष सुभाष मिश्रा,लोकेश पांडे,सुनील शुक्ला, महेश मिश्रा,मनोज तिवारी,महेश मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, सुरेंद्र दुबे,का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
Ad |