भायंदर:मीरा भायंदर में शौचालयों की सफाई के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार | #NayaSaveraNetwork

भायंदर:मीरा भायंदर में शौचालयों की सफाई के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

एड रवि व्यास ने की आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

भायंदर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने मनपा आयुक्त तथा एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मीरा भायंदर में शौचालयों की साफ-सफाई तथा देखभाल करने वाली मैसर्स साइन मेंटेनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार पर महापालिका के भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से कामगारों को फंसाने तथा महापालिका एवं सरकार को करोड़ों का चूना लगाने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने के साथ-साथ भ्रष्ट मनपा अधिकारियों की एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जांच कराए जाने की मांग की है। एडवोकेट रवि व्यास द्वारा लिखित पत्र में कहा गया है कि मैसर्स साइन मेंटेनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा मीरा भायंदर में करीब 200 शौचालयों की साफ-सफाई तथा उनकी देखरेख का काम किया जाता है। महापालिका ने लिखित शर्तों के अनुसार कंपनी को 3/11 /2020 को ठेका दिया  था। कंपनी के खिलाफ शर्त के अनुरूप काम न किए जाने की शिकायत मिलने के बाद 8/9 /2022 को आयुक्त महोदय द्वारा ठेका रद्द करने के बावजूद आज तक उसे ब्लैक लिस्टेड नहीं किया गया। महापालिका ठेकेदार को प्रति कामगार 30 हजार रुपए तथा प्रति सुपरवाइजर 35 हजार रुपए अदा करती है। कंपनी द्वारा कामगारों का लगातार शोषण किया जा रहा है तथा उन्हें प्रतिमाह मात्र 3 हजार रुपए से 9 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा कामगारों का ईपीएफ/ईएसआइसी भी नहीं भरा जा रहा है। कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी तथा शोषण के बावजूद आरोग्य विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा कंपनी के बिल लगातार पास किए जा रहे हैं। एडवोकेट रवि व्यास के अनुसार यह साफ तौर पर धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने अभिलंब मैसर्स साइन मेंटेनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने तथा भ्रष्ट महापालिका अधिकारियों की एंटी करप्शन से जांच कराए जाने की मांग की है।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ