 |
एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते व्यापारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। पिछले 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जमकर कर नारेबाजी किया। केराकत नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदन सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। तथा मौके पर उपस्थित तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी को एक ज्ञापन देकर विद्युत आपूर्ति यथा शीघ्र कराने तथा हड़ताल करने वाले विद्युत अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। नगर व्यापार मंडल केराकत अध्यक्ष चंदन सेठ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गयी तो व्यापारी बाजार बंद करने र मजबूर होगें। प्रदशर््ान करने वालों में चंदन सेठ, ताहरि खान, राजेश कसौधन, सतीश सेठ ,अरु ण दीप साहू, आजाद गुप्त, दीप कसौधन, शिवम गुप्त, आशीष मोदनवाल, पेट्टी गुप्ता, काजू गुप्त, वीरेंद्र शास्त्री, नितिन सोनकर, इरफान एवं हरिलाल साहू आदि शामिल रहे।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|